logo

राष्ट्रीय मोदी सेवा समिति संगठन के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह जल्द कर सकते है अपनी कार्यकारिणी घोषित,

राष्ट्रीय मोदी सेवा समिति संगठन संपूर्ण भारत के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष विपिन उपाध्याय ने बताया कि झालावाड़ जिले के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह निवासी पगारिया से संगठन की टीम बनाने को लेकर चर्चा हुई जिसमें राजेश सिंह ने कहा कि वे जल्द ही अपनी युवा मोर्चा कार्यकारिणी की घोषणा कर सकते है! इसके साथ ही अभी चल रहे लोकसभा चुनाव के बारे में पुछने पर राजेश सिंह ने लोगो से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है! इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष विपिन उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रीय मोदी सेवा समिति संगठन संपूर्ण भारत में कार्य कर रही है केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना व समाज में जो लोग उत्कृष्ट कार्य कर रहे है उन्हें सम्मानित करना, समाज के गरीबो के हित में, बच्चो की पढा़ई, आमजन की मदद, समाज सेवा, गर्मी में पक्षियो के परिंडे, केन्द्र सरकार की योजनाओ को आमजन तक पहुंचाना, आदि कार्य संगठन करता हैं। इस संगठन में 5 लाख से अधिक सम्पूर्ण भारत मे कार्यकर्ताओ ने सदस्यता हासिल कर संगठन को मजबूत बनाने की प्रतिक्रिया को बल दिया हैं। इस संगठन को भारत के गांव-गांव तक पहुंचाना हैं जिससे लाचार लोगो की मदद की जा सके व लोगो को केन्द्र सरकार की योजनाओ की जानकारी के साथ उसका लाभ मिल सके। संगठन में आप सभी सदस्यता ले सकते हैं।

8
1600 views